दिल्ली सरकार नगर निगम का 13000 करोड रुपए देने से बचने के लिए निगम पर आधारहीन आरोप लगा रही है है- महापौर श्री जय प्रकाश

दिल्ली सरकार नगर निगम का 13000 करोड रुपए देने से बचने के लिए निगम पर आधारहीन आरोप लगा रही है है- महापौर श्री जय प्रकाश
उत्तरी दिल्ली के महापौर श्री जयप्रकाश ने कहा कि दिल्ली सरकार की बौखलाहट लगतार बढ़ती जा रही है, वह अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए नगर निगम पर आरोप लगाती रहती है जो कि आधारहीन होते हैं।

उन्होंने कहा कि लगातार दो-तीन वर्षों में जो हमने संपत्ति कर एकत्रित करने के लिए प्रयास किए हैं उससे हमारे संपत्ति कर में वृद्धि हुई है, जिससे हमारा राजस्व बड़ा है और हम राजस्व बढ़ाने के लिए और भी नए प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने नगर निगमो का 13000 करोड रुपए देना है, जिस से बचने के लिए वह निगम पर मनगढ़ंत आरोप लगाते रहते हैं, जो कि आधारहीन होते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार को नगर निगम का 13000 करोड रुपए देना होगा।
महापौर ने कहा कि नागरिकों की सुविधा के लिए जगह-जगह संपत्ति कर कैंप लगाए जा रहे हैं और संपत्ति कर एकत्रित करने के लिए आरडब्ल्यूए व मार्केट एसोसिएशन के साथ मिलकर निगम कार्य कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि यूपिक कार्ड प्रणाली के माध्यम से हमने काफी सारी संपत्तियों को संपत्ति कर के दायरे में लाए हैं, जिससे निगम का राजस्व बढ़ा है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *