उत्तरी दिल्ली के महापौर श्री जय प्रकाश ने प्रशिक्षण शिविर में निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों की दी जानकारी…

उत्तरी दिल्ली के महापौर श्री जय प्रकाश ने प्रशिक्षण शिविर में निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों की दी जानकारी

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर श्री जय प्रकाश ने आज भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश कार्यालय द्वारा कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर में निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। महापौर श्री जय प्रकाश ने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने कोरोना संकट के समय दिल्ली में सफाई, गली-गली सैनिटेशन का कार्य व बाजारों में सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए निशान बनाने जैसे अनेकों कार्य किए।

उन्होंने बताया कि ट कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए 18 मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनों की मदद से सड़कों की सफाई, टैंकरों के माध्यम से सड़कों पर पानी का छिड़काव व खाली स्थानों पर पौधारोपण जैसे कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि एक तरफ दिल्ली की केजरीवाल सरकार है जो नगर नियमों का फंड रोककर इन्हें पंगु बनाना चाहती है, वही निगम निम्न संसाधनों की मदद से नागरिकों को सेवाएं प्रदान कर रही है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *