उत्तरी दिल्ली के महापौर ने धरना स्थल पर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की बैठक कर निष्पादित की 25 फाईले…

उत्तरी दिल्ली के महापौर ने धरना स्थल पर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की बैठक कर निष्पादित की 25 फाईले.

दिल्ली : सबला उत्कर्ष – उत्तरी दिल्ली के महापौर श्री जय प्रकाश ने आज मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना स्थल पर उत्तरी दिल्ली नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर निगम के कार्यों की समीक्षा की। इस बैठक के दौरान उत्तरी दिल्ली नगर निगम में स्थायी समिति के अध्यक्ष, श्री छैल बिहारी गोस्वामी, नेता सदन, श्री योगेश वर्मा, स्थायी समिति के उपाध्यक्ष, श्री विजेंद्र यादव तथा अन्य पार्षदगण उपस्थित थे। जबकि बैठक में अतिरिक्त आयुक्त, विभागाध्यक्ष व क्षेत्रीय उपायुक्तों ने भाग लिया। बैठक में लगभग 25 फाईल निष्पादित की।


उत्तरी दिल्ली के महापौर, श्री जय प्रकाश ने कोरोना के मद्देनज़र शिक्षा विभाग में कार्यरत अधिक उम्र के कर्मचारियों या किसी अन्य गंभीर बीमारी से ग्रस्त कर्मचारियों को डयूटी पर न लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना उम्रदराज लोगों व अन्य बीमारी से ग्रस्त लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक है जिसे देखते हुए ये निर्देश दिए गए है। उन्होंने संपत्ति कर विभाग के अधिकारियों को संपत्ति कर संग्रहण को बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि संपत्ति कर निगम के मुख्य राजस्व स्त्रोतो में से एक है, जिसे के संग्रहण के लिए यदी संपत्ति कर कैम्प लगाने की आवश्यक्ता है तो विभिन्न क्षेत्रों में संपत्ति कर कैम्प लगाने के निर्देश दिए।
श्री जय प्रकाश ने अभियांत्रिक विभाग के अधिकारियों के साथ उत्तरी दिल्ली नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों मे चल रही परियोजनाओं की समीक्षा की। इसके साथ ही महापौर ने लगभग 25 फाइलों का निपटान किया व विभिन्न कागज़ों पर हस्ताक्षर किए।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *