SI वीरेन्द्र त्रिपाठी ने अनाथ बालिका को खून देकर बचाई जान
हमीरपुर – जिला अस्पताल में भर्ती एक अनाथ बालिका की हालत गंभीर होने की जानकारी मिलते ही शुक्रवार बांदा से आये दरोगा वीरेन्द्र त्रिपाठी ने 85 किमी तक मोटरसाइकिल चलाकर अपना खून देकर उसकी जान बचायी है। दरोगा के समाजसेवा के इस जज्बे को यहां सभी ने सलाम किया है। सुमेरपुर क्षेत्र के धुंधपुर गांव निवासी रेखा देवी (15) स्व. रामबज सिंह पीलिया रोग से पीड़ित थी । इसके शरीर में मात्र 2.4 ग्राम ही खून बचा था जिससे गंभीर हालत में इसे सदर अस्पताल में लाया गया था। डाक्टरों ने ओ पाजिटिव खून की डिमांड की। बुन्देलखंड ब्लड बैंक समिति के जिलाध्यक्ष अशोक निषाद गुरु ने आज शाम बताया कि ओ पाजिटिव खून के लिये प्रयास किया गया। तो वही SI वीरेन्द्र त्रिपाठी को जानकारी मिली तो तुरंत आ कर रक्तदान किया