दिल्ली के युवक नेशास्त्री पुल से गंगा में लगाई छलांग प्रयागराज…
प्रयागराज। सबला उत्कर्ष ( मो.आरिफ ) : थाना क्षेत्र में शास्त्री पुल से गंगा में आत्महत्या की कोशिश में दिल्ली के युवक छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची जल पुलिस ने उसकी जान बचाया और उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती करा दिया है।
दिल्ली के रोहनी सेक्टर 23 निवासी हिमांशु रोहिला (32वर्ष)पुत्र स्वर्गीय जितेन्द्र रोहिला शहर में किसी काम से आया हुआ था। बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम शास्त्री पुल से गंगा में आत्महत्या की कोशिश में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची जल पुलिस ने अथक प्रयास करते हुए उसे डूबने से बचा लिया और उपचार के लिए तत्काल स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। उसके पास से मिले मोबाइल नम्बर से परिजनों को खबर दे दी है। उसने आत्महत्या क्यों कि यह अबतक पता नहीं चल पाया है।