अंतिम सफर पर निकलेगा देश की शान INS विराट, भारत की सुरक्षा में दिए 30 साल

आईएनएस विराट (INS Viraat) भारतीय नौसेना (Indian Navy) में सबसे ज़्यादा वक्त सेवा में रहने वाला जहाज है| विराट आज अपनी अंतिम यात्रा करने जा रहा है| विराट मुंबई से गुजरात अलंग स्थित जहाज तोड़ने वाले यार्ड के लिए रवाना होगा| नौसेना में विराट को “ग्रांड ओल्ड लेडी” भी कहा जाता है| अलंग स्थित श्रीराम ग्रुप ने ऐतिहासिक लड़ाकू विमानवाहक पोत को 38.54 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने नाम किया था| यह इकलौता लड़ाकू विमानवाहक पोत है, जिसने ब्रिटेन और भारत की नौसेना में अपनी सेवा दी|

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *