एक तरफा प्यार में पड़ी लड़की बोली, अंजाम कुछ भी हो शादी इसी से करेंगे, प्रेमी के घर के दरवाजे पर प्रेमिका ने दिया धरना…

गुडगांव : सबला उत्कर्ष ब्युरो :- एक तरफा प्यार में एक लड़की शादी की जिद को लेकर अपने कथित प्रेमी के घर के बाहर दरवाजे पर बैठ गयी। डायल 112 व भोजीपुरा थाने की पुलिस ने लड़की को समझाने का प्रयास किया लेकिन लड़की नहीं मानी। मामला भोजीपुरा के भैरपुरा खजुरिया गांव का है। यहां के महमूद अली का पुत्र सनव्वर गुड़गांव (हरियाणा) में कबाड़े का काम करता है। लड़के के पिता महमूद ने बताया कि लड़की उसके भाई के पुत्र जीशान की साली है। लड़की से कभी भी शादी की बात भी नही चली थी पर लड़की उनके लड़के से शादी करना चाहती थी।
लड़की उनके लड़के से एकतरफा प्यार करती थी। लड़की ने अपने परिजनों की मदद से पुलिस के आला अफसरों, मुख्यमंत्री, महिला आयोग मे शिकायत की थी।जिसकी जांच सीओ नबावगंज ने की थी। जांच मे भी लड़की का एकतरफा प्यार सामने आया था। इसी बीच बंटवारे को लेकर उनका जीशान से विवाद हो गया। आरोप है कि उन्हें एक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। महमूद ने बताया कि इस घटना से पूरा घर परेशान है। उनके लड़क सनव्वर की सोमवार नौ नबंबर की शादी है।
लड़का अभी छह माह से हरियाणा मे ही है। जिला पंचायत सदस्य अहमदजान ने बताया कि पुलिस जांच मे मामला झूठा पाया गया फिर महमूद के साथ साजिश की जा रही है। उधर लड़की का कहना है कि वह सनब्बर से ही शादी करेगी चाहे अंजाम कुछ भी हो। हम दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे। इस प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी नबावगंज द्वारा माह सितंबर मे की जा चुकी है जिसमें लड़की के आरोप झूठे पाये थे।
सूचना पर डायल 112व थाने से भी मैने हल्का इंचार्ज को भेजा था। लड़की को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नही मानी।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *