रोहित सिंह राजावत को बुंदेलखंड रत्न की उपाधि से लखनऊ में किया सम्मानित

(हमीरपुर) -22 नवम्बर

सम्मान पाकर अनुरागिनी संस्था का आभार व्यक्त करते हुए रोहित सिंह ने कहा ये सम्मान पूरे बुंन्देलखण्ड का सम्मान है।

संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से अनुरागिनी संस्था द्वारा लखनऊ मे बुंदेली महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बुंदेलखंड निवासी जनपद हमीरपुर के समाजसेवी युवा रोहित सिंह राजावत अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय सरीला में प्राचार्य पद पर कार्यरत है जो शिक्षा दान के साथ साथ समय समय पर गरीब असाह लोगो की मदद के साथ साथ रक्त की कमी से जूझ रहे जरूरतमंदो के लिए अब तक 11 बार रक्तदान कर चुके है सामाजिक कार्यो एवं बुंदेली लोक साहित्य के प्रति सजग रहने के कार्य को देखते हुए
राजधानी लखनऊ में अनुरागिनी संस्था द्वारा रोहित सिंह राजावत को बुंन्देलखण्ड रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह , हमीरपुर लोकसभा से सांसद कुँवर पुष्पेन्द्र सिंह चन्देल, एवं अनुरागिनी संस्था अध्यक्ष डॉ प्रवीण सिंह जादौन ने रोहित सिंह की सामाजिक कार्य प्रणाली देखते हुए बुंन्देलखण्ड रत्न सम्मान की उपाधि देते हुए श्रीफल,अंगवस्त्र एवं बुन्देखण्ड रत्न उपाधि स्वरुप सम्मान पत्र भेंट कर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने युवक के सामाजिक क्षेत्र में सार्थक प्रयासो की सराहना करते हुए उंज्जवल भविष्य की कामना की सम्मान पाकर महाविद्यालय प्राचार्य रोहित सिंह राजावत ने बुंन्देलखण्ड रत्न सम्मान से सम्मानित किये जाने पर अनुरागिनी संस्था ,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष,साँसद हमीरपुर सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा ये सम्मान पूरे बुन्देलखण्डवासियो का सम्मान है आगे और बेहतर सार्थक कार्य करने का प्रयास करेंगे रक्तदान क्रम को और गति से आगे बढ़ाएंगे।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *