अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की वजह से तीन पार्षदों की बिगड़ी हालत, हिंदू राव अस्पताल में कराया गया भर्ती…

अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की वजह से तीन पार्षदों की बिगड़ी हालत, हिंदू राव अस्पताल में कराया गया भर्ती.

दिल्ली : सबला उत्कर्ष ब्युरो :- उत्तरी दिल्ली के महापौर श्री जयप्रकाश ने आज बताया कि अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के दूसरे दिन आज पूर्व महापौर सुश्री सुनीता कांगड़ा, पूर्वी दिल्ली नगर निगम में स्वास्थ्य समिति की अध्यक्षा, सुश्री कंचन महेश्वरी और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में वार्ड समिति की उपाध्यक्ष सुश्री माया बिष्ट की शुगर की मात्रा कम होने की वजह से तबियत बिगड़ गई जिसके पश्चात उन्हें उत्तरी दिल्ली नगर निगम के हिंदूराव अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
श्री जय प्रकाश ने बताया कि दिल्ली के तीनों महापौर व पार्षद इस कड़ाके की ठंड़ में पिछले दो दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल व 12 दिनों से नगर निगमों का बकाया 13000 करोड़ रूपय जारी करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे है।

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *